We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Wednesday, December 19, 2018

खतरे में हैं दिलीप कुमार और सायरा बानो,छलका दर्द, पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी डर के साये में जी रहे हैं। बता दें कि उनके पुराने बंगले को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद की वजह से सायरा बानो काफी दुखी हैं। बता दें कि समीर भोजवानी नाम का एक भूमाफिया दिलीप कुमार के पुराने बंगले के दो प्लॉट पर अपना मालिकाना हक जता रहा है। वह उस बंगले को हड़पने के लिए दिलीप कुमार और सायरा बानो को धमकियां दे रहा है।

पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार:
बता दें कि दो दिन पहले ही सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पोस्ट लिखा था जिसमे उन्होंने उनसे मिलने की दरखास्त की थी और मदद की गुहार लगाई थी।

 

खतरे में हैं दिलीप कुमार और सायरा बानो,छलका दर्द, पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार

छलका सायरा बानो का दर्द:
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान सायरा बानो का दर्द छलका। उन्होंने मीडिया के सामने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा,'ये देखना काफी दुख भरा है कि दिलीप साहब खुद के घर से ही बाहर रह रहे हैं। हम खतरे में हैं। 1950 के दशक से दिलीप कुमार इस घर के मालिक है। साल 2002 को हमें वो घर छोड़ना पड़ा क्योंकि मकान की हालत खस्ता हो चली थी। फिर हम लोग इस मकान में रहने आ गए जहां अभी रह रहे हैं।'

 

खतरे में हैं दिलीप कुमार और सायरा बानो,छलका दर्द, पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार

म्यूजियम बनाना चाहती हैं:
सायरा बानों उस विवादित बंगले की जगह म्यूजियम बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'उस कॉटेज में हमारी शादी हुई, मेरी दोनों बहनें वहां रुकने आया करती थीं। वो बंगला एक लैंडमार्क था। लोग दूर-दूर से उसे देखने आते थे।' उनका सपना है कि वहां पर एक म्यूजियम का निर्माण किया जाए।

पीएम मोदी से मिलेंगी:
सायरा ने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली में पीएम मोदी से मिलूंगी। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे आगे बढ़ाऊंगी लेकिन मैं इसे आगे बढ़ाऊंगी।' बता दें कि इस मामले में दो दिन पहले ही वे पीएम मोदी से मदद की गुहार लगा चुकी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SbWBya

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot