We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Friday, September 28, 2018

'रेड' से मिली कॅरियर को नई दिशा, अब राजकुमार राव से सीखने को मिल रहा: अमित बिमरोत

'रेड' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर अमित बिमरोत अब राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में भी नजर आएंगे। फिलहाल वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अमित ने राजस्थान पत्रिका कार्यालय में की विजिट और पत्रिका एंटरटेनमेंट से अपने अनुभव शेयर किए। अपने डेब्यू के बारे में अमित ने कहा, 'अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना किसी बड़े सपने के पूरे होने जैसा है। 'रेड' फिल्म से इंडस्ट्री में दस्तक दी, लोगों का प्यार मिला, एक्टिंग को सम्मान मिला और आगे बढऩे के एक बेहतरीन रास्ता मिला। पूरी फिल्म नामचीन एक्टर्स से भरपूर थी, सभी के साथ काम करने का गर्व तो है, उसके साथ ही एक्टिंग को अच्छे से समझने की भी प्रक्रिया रही। अजय सर के साथ एक-एक सीन करना मेरे लिए खास अनुभव रहा, क्योंकि वे अपने सीन की शुरुआत से लेकर एंड तक की प्रक्रिया को जानते हैं और उसी को फॉलो करते हुए एक्ट करते हैं। अब राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' शूट कर रहा हूं और उनसे भी बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

नए एक्टर्स के लिए प्रेरणादायी हैं राजकुमार:
उन्होंने कहा,'राजकुमार राव नए एक्टर्स के लिए प्रेरणादायी है, उन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्मों को सफलता दिलाई है, एेसे में उनके साथ काम करना खास है। वे मेरे एफटीआईआई के सीनियर है, इसलिए हमारा कनेक्शन खास है। अभी हमारी शूटिंग अहमदाबाद में चल रही है।'

 

'रेड' से मिली कॅरियर को नई दिशा, अब राजकुमार राव से सीखने को मिल रहा: अमित बिमरोत

फिल्मों में ही जाना है, यही दिमाग में था:
अमित ने बताया कि जयपुर में थिएटर की शुरुआत करने के बाद से ही निर्णय ले लिया था कि फिल्मों में एक्टिंग करना है। उन्होंने बताया,'एफटीआईआई में शुरुआती पढ़ाई के बाद मैं अपने सीनियर स्टूडेंट्स को साथ लेकर वीडियो एक्ट बनाया करता था, इसका फायदा मुझे आज मिल रहा है। मेरा रूझान फिल्ममेकिंग की तरफ भी रहा है, इसलिए कॅरियर के शुरुआती दिनों में एक्टिंग के साथ एड फिल्म भी बनाया करता था, लेकिन यह रोजी-रोटी कमाने का जरिया था। 'रेड' फिल्म ने मेरे कॅरियर को नई दिशा दी है और जिस सपने के साथ इंडस्ट्री से जुड़ा था, उसको भी पूरा करने के लिए सही रास्ता मिल गया। इस फिल्म के बाद निर्णय किया था कि आगे जो भी काम करूंगा, वो अच्छा और बड़ा ही होगा। एेसे में 'मेड इन चाइना' से काफी उम्मीदें है। इसमें अमायरा दस्तूर के साथ कई अच्छे सीन है।'

'कसाई'के वक्त 15 दिन नहीं नहाया:

उन्होंने बताया कि बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म 'कसाई' की है। इसका निर्देशन गजेन्द्र श्रोत्रिय ने किया है। इसे हमने करौली के रोसी गांव में 15 दिन में शूट पूरा किया है। यह हमारे लिए बहुत चैलेंजिंग था। इसके लिए मैं रोज सुबह 6 बजे उठता था और रात तक शूट चलता रहता था। इन 15 दिनों तक मैं नहा भी नहीं पाया था। यह फिल्म चरण सिंह पथिक की कहानी पर बनी है, इसलिए इसके एक-एक सीन को बड़ी गहराई के साथ शूट किया है। इस फिल्म के अलावा नेटफिलिक्स की वेब सीरिज 'बाड ऑफ ब्लड' कर रहा हूं, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में है। इस सीरिज को शाहरुख खान के प्रोडक्शन रैड चिली प्रोड्यूस कर रहा है।
अनुराग त्रिवेदी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oi9TKK

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot