We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Saturday, September 29, 2018

iPhone XS और iPhone XS max की भारत में आज पहली सेल, जानिए ऑफर्स

नई दिल्ली: iPhone XS व iPhone Xs Max की आज भारत में पहली सेल है। इसे ग्राहक Flipkart, Airtel और Jio के ऑनलाइन स्टोर से शाम 6 बजे से खरीद सकते हैं। बता दें कि प्री-ऑर्डर बुकिंग के साथ ही फ्लिपकार्ट ने एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर को भी लिस्ट किया था। Airtel ने भी फोन के साथ मिलने वाले कैशबैक ऑफर्स को लिस्ट किया था। इन दोनों फोन की प्री-बुकिंग 21 सितंबर से शुरू है।

iPhone XR की प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 26 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह तीनों हैंडसेट डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आईफोन का एक मॉडल eSIM और एक फिजकल सिम सपोर्ट करता है। बता दें कि भारत में सिर्फ Jio और Airtel ही eSIM की सुविधा देते हैं।

इसके अलावा अगर iPhone XS को लेने का मन है और बजट कम है तो इस फोन को आप सिर्फ 4,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। इसके लिए आपको IndiaiStore.com पर जाना होगा, जहां इस फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। iPhone XS को खरीदने के लिए सबसे पहले IndiaiStore.com पर फोन की प्री-बुकिंग करानी होगी। इस साइट पर iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,499 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। इस EMI की समय सीमा 24 महीने की है। हालांकि इसके लिए आपको व्याज भी देना होगा, जिसकी बाद यह फोन आपको 1,07,976 की कीमत में मिलेगा, जबकि फोन की लॉन्चिंग कीमत 99,900 रुपये हैं।

iPhone XS के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 5,175 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 6,076 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इन दोनों की EMI भी आपको 24 महीने में भरनी होगी। इन दोनों वेरिएंट की असल कीमत 1,24,200 और 1,34,900 रुपये है। बता दें कि iPhone XS और iPhone XS Max की सेल 28 सितंबर से शुरू हो रही है। फिलहाल ये दोनों फोन प्रिबुकिंग के लिए उपलब्ध हैं।

iPhone XS Max को 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी कीमत 1,09,900 रुपए, 1,24,900 रुपये और 1,44,900 रुपये रखी गयी है। इसे तीन कलर ऑप्शन Silver, Space Gray और Gold में खरीद सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QdSdwS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot