We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Friday, September 28, 2018

'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' के LOGO में छिपे हैं ये 5 प्रतीक, आम जीवन में भी है इनका महत्व

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की आने वाली मच अवेटेड फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' साल 8 नवंबर, 2018 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के अबतक कई मोशन पोस्टर जारी हो चुके हैं। वहीं आइ इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है। यशराज फिल्मस की इस मूवी में आमिर और अमिताभ के अलावा फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ, रोनित रॉय और सत्यदेव कंचरना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' फिल्म की कहानी की बात करें तो ये 1839 में आए फिलिप मीडोज टेलर के नॉवेल 'कन्फेशन आॅफ ए ठग' पर बेस्ड है। वहीं इस फिल्म के LOGO की बात करें तो ये काफी दिलचस्प है। इसके साथ ही ये कई राज भी छिपाए हुए है। तो आइए जानते हैं LOGO के पीछे छिपे राज के बारे में...

 

thugs of hindostan LOGO

लोगो में बाज पक्षी का ये महत्व :
LOGO में बाज को दिखाया गया है। यह इसलिए क्योंकि बाज ऐसा पक्षी है जो अपने टारगेट पर निगाहें जमाने और उसे अपने साथ एक झटके में उड़ा ले जाने के लिए मशहूर है। वहीं सामने आए ट्रेलर में अमिताभ बच्चन के साथ एक बाच भी उड़ता नजर आ रहा है।

 

LOGO

हवा में लहराती दो तलवारें :
सामने आए ट्रेलर और लोगो में तलवारें एक्शन के साथ हवा में उड़ती नजर आ रही हैं। इसके अलावा 18वीं सदी में ठगों के पास हथियारों के नाम पर तलवारें ज्यादा होती थी।

 

thugs of hindostan LOGO

शैडो में नजर आ रहा है किला :
जारी हुए टीजर में किला भी नजर आ रहा है। अब जबकि फिल्म में रजवाड़े भी नजर आने वाले हैं तो किला का होना तो जायज है।

 

thugs of hindostan LOGO

दिखा भारत का पुराना नक्शा :
फिल्म में पुराने भारत का नक्शा दिखाया गया है। इसे यूं ही नजर नहीं दिखाया गया बल्कि यह उस दौर की कहानी है जब सरहद आज की तरह सेनाओं से पैक नहीं थी। ऐसे में जाहिर है ठगी एक हिस्से में न होकर कई इलाकों में फैली हुई नजर आने वाली है।

 

thugs of hindostan LOGO

लंगर का धीरे-धीरे पानी में उतरता :
इस LOGO टीजर के अंत में जहाज का लंगर पानी में उतरता हुआ नजर आ रहा है। यह लंगर इस बात का गवाह है कि अब युद्ध जमीनी ही नहीं बल्कि समंदर के अंदर भी होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Og9ath

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot