We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Wednesday, January 30, 2019

2 माह बाद परिणीति ने किया खुलासा,जूता चुराई में जीजा निक से मिला यह खास गिफ्ट, सभी रह गए थे हैरान

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick jonas) की शादी को 2 महीने हो गए हैं लेकिन अभी भी उनकी शादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल में उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई थी। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। अब इनकी शादी के बारे में एक और खबर सामने आई है। इस खबर का खुलासा खुद प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने किया है। बता दें कि परिणीति ने खुलासा किया है कि उन्हें प्रियंका की शादी में जीजा निक से जूता चुराई रस्म में क्या मिला।

 

2 माह बाद परिणीति ने किया खुलासा,जूता चुराई में जीजा निक से मिला यह खास गिफ्ट, सभी रह गए थे हैरान

टॉक शो में किया खुलासा:
परिणीति ने इस बात का खुलासा एक टॉक शो में किया। दरअसल वह नेहा धूपिया के टॉक शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस शो पर परिणीति ने बताया,'प्रियंका की शादी में जीजू निक जोनस ने हम सबको खास गिफ्ट दिया था, जिसे देखकर सभी हैरान थे।' परिणीति ने कहा,'प्रियंका की शादी वाले दिन हम सभी ने जीजू निक जोनस की जूता चुराई रस्म के लिए काफी तैयारियां और प्लानिंग कर रखी थी।' साथ ही उन्होंने बताया कि वह जूते वापस करने के बदले निक से ढेर सारे डॉलर मांगने वाली थीं।

 

2 माह बाद परिणीति ने किया खुलासा,जूता चुराई में जीजा निक से मिला यह खास गिफ्ट, सभी रह गए थे हैरान

मिला यह खास गिफ्ट:
परिणीति ने बताया कि उन्हें जूता चुराई रस्म में निक की तरफ से खास गिफ्ट मिला है। अभिनेत्री ने कहा, 'जब जूता पहनाने की बारी आई तो निक ने कुछ लड़कों को इशारा किया तो वो एक ट्रे ले आए जिसमें सभी बहनों के लिए डायमंड रिंग थी। साथ ही उन्होंने कहा कि उन लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि निक ने इतना कुछ सोच रखा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2BdJZzV

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot