We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Sunday, October 13, 2019

वैज्ञानिकों को मिले 20 नए चंद्रमा, किया ये चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। चांद की सतह तक चंद्रयान 2 को पहुंचाने में जहां इसरो के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। इसी बीच वैज्ञानिकों ने चांद से जुड़े कुछ नए खुलासे किए हैं। हाल ही में हुए शोध के तहत 20 नए चंद्रमा की खोज की गई है। हैरानी वाली बात यह है कि अब चंद्रमा की सबसे ज्यादा संख्या शनि ग्रह के पास है।

मालूम हो कि पृथ्वी के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति (Jupiter) के पास सबसे ज्‍यादा चंद्रमा हैं। मगर खगोल वैज्ञानिकों ने 20 नए चंद्रमा की खोज की है। इस नए खोज के बाद अब शनि के पास चंद्रमा की संख्या 82 हो गई है। जबकि बृहस्पति ग्रह के पास महज 79 चांद ही रह गए हैं।

new_moon.jpeg

चंद्रमा की इस खोज पर इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लेनेट सेंटर ने भी अपनी मुहर लगाई है। उनके मुताबिक किसी बड़े चंद्रमा के टूटने से ये छोटे चंद्रमा बने हैं। ये सभी शनि ग्रह के पास पाए गए हैं। शोध में पता चला कि 20 में से 17 चांद शनि की गति की उल्टी दिशा में चक्कर काट रहे हैं।

इस सिलसिले में कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस के खगोल विज्ञानी स्कॉट शेपर्ड के मुताबिक नए चंद्रमा शनि के पांच किलोमीटर से कम व्यास में चक्कर काट रहे हैं। माना जा रहा है कि शनि ग्रह के पास ऐसे 100 और छोटे चंद्रमा हो सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MehKag

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot