We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Saturday, August 14, 2021

अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर समेत इन स्टार्स गाया 'हम हिंदुस्तानी', गाना सुन भावुक हुए भारतीय

नई दिल्ली। आज देशभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हिंदी सिनेमा जगत की तरफ से देशवासियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पहले यानी कि शुक्रवार को हम हिंदुस्तानी गाने को रिलीज़ किया गया। इस गाने में बॉलीवुड की 15 दिग्गज हस्तियां दिखाई दे रही हैं। जिसमें लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरे, अनिल अग्रवाल, सोनू निगम, कैलाश खेर, अलका याग्निक, शब्बीर कुमार, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, श्रुति हसन, तारा सुतारिया, अंकित तिवारी, सिद्धांत कपूर, और जन्नत जुबैर ने मिलकर अपनी आवाज दी है।

पद्ममिनी कोल्हापुरे का इमोशनल मैसेज

धमाका रिकॉर्डस का यह पहला गाना है। जिसकी सह-संस्थापक एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे हैं। धमाका रिकॉर्ड्स को लेकर कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि पारस मेहता के साथ उनका बेटा प्रियांका कोल्हापुरे संगीत विरासत को धमाका रिकॉर्ड्स के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

साथ ही इस बात की भी बहुत खुशी है कि धमाका रिकॉर्ड्स का पहला ही गाना सभी फ्रंटलाइन योद्धाओं को समर्पित किया गया है। पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और नई पीढ़ी के स्टार्स ने आगे आकर अपना योगदान दिया।

 

यह भी पढ़ें- लंबे समय बाद फिर सुर्खियों में छाईं रानू मंडल, 'बचपन का प्यार' गाते हुए वीडियो हुआ वायरल

फ्रंटलाइन वर्कर्स पर आधारित सॉन्ग

इस गाने में महामारी कोरोनावायरस के कारण दुनिया की परेशानियों को दिखाया गया। साथ ही महामारी में कैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स ने हिम्मत कर लोगों की मदद की। ये भी दिखाया गया है। गाने के जरिए जल्द ही सब ठीक होने की भी उम्मीद जताई है। यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने पर 7 लाख से ऊपर व्यूज आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बचपन के दोस्त गोविंदा को आज तक फराह खान ने नहीं किया कोरियोग्राफ, एक्टर को बताया बेस्ट डांसर

बॉलीवुड में की कई बेहतरीन फिल्में

पद्मिनी कोल्हापुरे की बात करें को वो एक संगीतकार परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यही नहीं हिंदी सिनेमा जगत में उन्होंने कई खूबसूरत फिल्मों में भी काम किया है। जिनमें विधाता, दाना पानी, प्रोफेसर की पड़ोसन, हम इंतजार करेंगे और सड़क जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। काफी लंबे समय से पद्मिनी कोल्हापुरे बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन उन्हें अक्सर रियलिटी शोज पर बतौर गेस्ट के रूप में देखा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g4GcJz

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot