We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Saturday, January 8, 2022

जब एक साथ 70 फिल्मों के ऑफर से गोविंदा का हो गया था बुरा हाल, करना पड़ा ये काम

गोविंदा का भी एक दौर था। लोग टीवी खोलते थे और किसी न किसी चैनल पर उन्हें गोविंदा जरूर नजर आ जाते थे। गोविंदा ने अपने दौर में इंडस्ट्री की लगभग हर एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर की है। उन्होंने कॉमेडी, रोमांटिक, एक्शन, इमोशनल हर तरह के जॉनर में काम किया है। उनके बारे में कहा जाता है कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि समय की कमी के चलते उन्होंने एक वक्त में आधी से ज्यादा फिल्मों के ऑफर को मना कर दिया था।

वजह थी एक वक्त में इतनी सारी फिल्मों के ऑफर जिसके चलते उन्होंने कई फिल्में खुद से ही ठुकरा दी। इस बात का खुलासा भी गोविंदा ने इंटरव्यू के दौरान किया था। लव-86 से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले गोविंदा ने शोहरत का खूब आनंद उठाया है। उनकी पहली ही फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी, जिसके बाद गोविंदा के पास फिल्म के आफर की लाइन लग गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3JP4HYN

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot