We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Tuesday, January 4, 2022

इस एक्टर में दिखती है ऐश्वर्या राय को अपने पिता की छवि

बॉलीवुड की खूबशूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को कौन नहीं जानता। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय की भारत में सुंदरता के लिए मिसाल दी जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड जैसे खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐश्वर्या राय को दुनियाभर में वैसे तो चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।

उनकी सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। ऐश्वर्या राय किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐश्वर्या राय के परिवार से भले ही कोई फिल्मी दुनिया में ना हो लेकिन बच्चान परिवार में उनकी शादी हुई है। क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय को एक अभिनेता में अपने पिता की झलक दिखती है। और बॉलीवुड का यह एक्टर अपने परिवार का सदस्य जैसा ही लगता है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan के साथ खड़ी इस बच्ची को पहचाना क्या ? बॉलीवुड की टॉप ऐक्ट्रेस में हैं शामिल

आपको बता दें यह कलाकार और कोई नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुके सोनू सूद है जो आज जरूरत मंद लोगों के मसीहा भी बने हुए हैं। बता दें कि एक बार सोनू सूद ने टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म जोधा अकबर के दौरान दोनों ने एक साथ फिल्म में काम किया। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हुई और इसी दौरान उन्होंने सोनू सूद को अपने दिल की बात बताइ थी। सोनू ने बताया था कि ऐश ने उनसे कहा था उन्हें देखक ऐश को अपने पापा की याद आती है।

इस फिल्म में वह उनके भाई बने थे तो वो अभी भी उन्हें भाई साहब ही कहती हैं। सोनू ने बताया था कि ऐश ने उनसे कहा था उन्हें देखक ऐश को अपने पापा की याद आती है। इस फिल्म में वह उनके भाई बने थे तो वो अभी भी उन्हें भाई साहब ही कहती हैं।

यह भी पढ़ें- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम 'बबीता जी' इन 5 फिल्मों में आ चुकी हैं नजर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mZ3xjp

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot