We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Tuesday, March 8, 2022

लगातार सक्सेस के बाद समांथा प्रभु ने बढ़ा दी अपनी फीस, एक ही बार में कर दिया तगड़ा इज़ाफ़ा

अगर आप से कहा जाए कि साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताइए तो आपका क्या जबाब होगा। हमारा तो रिप्लाई होगा सामन्था रुथ प्रभु। ये एक्ट्रेस दक्षिण फ़िल्म इंडस्ट्री की हाई पेड़ अभिनेत्री मानी जाती हैं। इन्होंने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। और जिस भी फिल्म में उन्होंने काम किया है। उसके लिए करोड़ों की फीस ली है। अभिनेत्री दक्षिण सिनेमा में तो अपना अच्छा खासा नाम कायम कर चुकी है और जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल कर चुकी है।

समय के साथ धीरे-धीरे सामंथा प्रभु बॉलीवुड की तरफ भी अपनी धमक छूटने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में इन्होंने पेन इंडिया की अपकमिंग फिल्म यशोदा को साइन किया है. इस फिल्म में सामंथा प्रभु अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

पहले ये एक्ट्रेस हर फिल्म में काम करने के लिए अनाधिकृत तौर पर डेढ़ करोड़ की मोटी रकम लेती थीं लेकिन लगातार मिली सक्सेस के बाद सामंथा प्रभु ने अपनी फीस बढ़ा दी है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह है यशोदा फिल्म में काम करने के लिए डायरेक्ट 3 करोड़ की मोटी रकम ले रही हैं। जबकि पहले यह फिल्म में काम करने के लिए डेढ़ से 2 करोड रुपए चार्ज करती थी बता दें इस फीस के साथ यह तेलुगू सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई है।

यह भी पढ़ें-'आसान नहीं अनुपम खेर बनना', अभिनय के लिए की चोरी, मां से खाया थप्पड़, भूखे पेट गुजारीं कई रातें

सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कुछ बाइलिंगुअल फिल्में साइन की हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। इसी बीच, सामंथा ने अपनी आगामी मायथालॉजिकल ड्रामा फिल्म 'शकुंतलम' की शूटिंग पूरी कर ली है। गुनाशेखर द्वारा निर्देशिक इस फिल्म को पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HDjGbZt

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot