We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Monday, August 20, 2018

कमाल का है ये App, खत्म नहीं होने देगा आपके स्मार्टफोन की बैटरी

नई दिल्ली: स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सबसे बड़ी दिक्कत बैटरी बैकअप को लेकर होती है। मोबाइल निर्माता कंपनियां भी अपने फोन्स में दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग दे रही हैं। अगर आप भी अपने फोन की बैटरी के जल्द डिस्चार्ज होने से परेशान हैं तो यह ख़बर आपके काम की है। स्मार्टफोन्स की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए ऐप डेवलपर्स ने एक नोवल स्मार्टफोन ऐप तैयार किया है, जिसकी मदद से बैटरी की लाइफ को 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।

अभी इन डेवलपर्स ने इस ऐप को करीब 200 से ज्यादा स्मार्टफोन में डाउनलोड करके देखा है, जिसमें पाया गया की यह बैटरी की लाइफ को 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने में सक्षम है। रिसर्चर्स की माने तो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को लैपटॉप की तरह ही बिल्ट इन मल्टी विंडो फीचर देता है। इसकी वजह से ही यूजर्स स्मार्टफोन्स में ऑपरेटिंग सिस्टम को लैपटॉप की तरह ही एक साथ कई फाइल्स को ओपन करके इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से बैटरी की खपत ज्यादा बढ़ जाती है। इस नए ऐप को लेकर डेवलपर ने बताया की हमने एक ऐसा ऐप तैयार किया है जो नॉन क्रिटिकल ऐप के ब्राइटनेस को कम कर देता है, जिससे बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है।

साफ शब्दों में कहा जाए तो जब आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को फुल चार्ज करके और बिना इस्तेमाल किए छोड़ देते हैं तो देखते होंगे की अगले दिन बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है। इसका कारण यह है कि फोन का इस्तेमाल ना करने पर भी इसके बैकग्राउंड में कुछ प्रोग्राम्स चल रहे होते हैं जो फोन की बैटरी को कम कर देते हैं। वहीं, ज्यादा एनर्जी लगने की वजह से फोन गर्म होने लगता है और बैटरी डिस्चार्ज होने लगती है। इससे स्मार्टफोन्स की बैटरी अपने समय के अनुसार पूरी तरह चल नहीं पाती है और यूजर्स को बैटरी की दिक्कत देखने को मिलती है। हालांकि, इस ऐप को लेकर अभी रिसर्च चल रहा है और इसे जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Muk12b

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot