We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Wednesday, August 15, 2018

इस बॉलीवुड अभिनेता ने हिला दी थी पाकिस्तान की सियासत, मुशर्रफ ने लगा दिया था बैन

पाकिस्तान में अक्सर बॉलीवुड की फिल्में बैन कर दी जाती हैं। साथ ही कोई बॉलीवुड स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पाकिस्तान नहीं जाता लेकिन एक बॉलीवुड अभिनेता ऐसे भी थे, जब वे पाकिस्तान गए तो वहां का माहौल अलग ही था। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता फिरोज खान की। फिरोज खान को पाकिस्तान में भी उतना ही पसंद किया जाता था, जितना भारत में। जब वे पाकिस्तान गए तो वहां की सियासत में हलचल मच गई थी। उनकी स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी को लोग काफी पसंद करते थे।

परवेज मुशर्रफ ने लगा दिया था बैन:
फिरोज खान का जन्म एक पठान परिवार में हुआ था। उनका जन्म 25 सितंबर 1939 को हुआ था। उनकी मां ईरानी थीं। फिरोज खान अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते थे। उनकी बेबाकी की वजह से जनरल परवेज मुशर्रफ ने उनके पाकिस्तान जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मुशर्रफ ने उन पर यह प्रतिबंध वर्ष 2006 में लगाया था।

 

इस बॉलीवुड अभिनेता ने हिला दी थी पाकिस्तान की सियासत, मुशर्रफ ने लगा दिया था बैन

भारत और पाकिस्तान के मुसलमानों पर की थी टिप्पणी:
फिरोज खान अपने भाई अकबर खान की फिल्म 'ताजमहल' रिलीज करने लाहौर गए थे। उस वक्त एक कार्यक्रम के दौरान फिरोज खान से भारत में मुसलमानों की खराब हालत को लेकर सवाल किया गया। इस सवाल पर फिरोज खान ने जवाब देते हुए कहा था,'भारत धर्म निरपेक्ष देश है। हमारे यहां मुसलमान प्रगति कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था, लेकिन देखिए यहां उनकी कैसी हालत है। एक-दूसरे को मार रहे हैं।'

फिरोज खान के बयान पर मच गया था हल्ला:
साथ ही फिरोज खान ने कहा था,'भारतीय फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकतीं।' मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उस कार्यक्रम में करीब 1000 लोग मौजूद थे। फिरोज खान के बयान पर पाकिस्तान में बवाल मच गया था। ऐसे में जनरल परवेज मुशर्रफ ने फिरोज खान के पाकिस्तान जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KW9hVc

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot