नई दिल्ली: देश के एकलौते ग्रेड 1 वाले बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट में अक्सर फार्मूला वन कारों की रेस करवाई जाती है, इस सर्किट में आप आम कारों को नहीं दौड़ा सकते हैं लेकिन अगर आप भी इस सर्किट में अपनी कार दौड़ाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 2 सितंबर को आप अपनी कार और बाइक को बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट में बिना रोक-टोक के दौड़ा सकते हैं।
पुरानी कार बेचते समय लोग करते हैं ये धांधली, ऐसे करें चेक कभी नहीं होगा धोखा
आपको बता दें कि बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट की तरफ से 2 सितंबर को ट्रैक डे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप भी शामिल होकर, इस ट्रैक पर अपनी कार या बाइक चला सकते हैं। इसके लिए नॉर्मल कार, स्पोर्ट्स कार, 400 cc से कम वाली बाइक और 400 cc से ऊपर वाली बाइक के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट रखे गए हैं। इन स्लॉट्स के हिसाब से आप अपने वाहन को इस ट्रैक पर चला पाएंगे।
फास्ट कारों के शौकीन हैं स्पीड किंग Usain Bolt, कार कलेक्शन ऐसा जो विराट और धोनी के पास भी नहीं
इस इवेंट में भाग लेने के लिए रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त है। ऐसे में आप भी अगर इस ट्रैक डे इवेंट में शामिल होना चाहते हैं तो आपको 30 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इस इवेंट के लिए नॉर्मल कार को 30 मिनट के लिए 6500 रुपये, स्पोर्ट्स कार को 9500 रुपये, 400 cc से नीचे वाली बाइक को 25 मिनट के लिए 2750 और सुपरबाइक को इतनी ही समय के लिए 3900 रुपये फीस चुकानी होगी।
मात्र 1 लाख रुपये में मिल रही है चमचमाती Maruti Alto, माइलेज देगी 32 किमी से भी ज्यादा
ड्राइवर और राइडर को अपनी कार और बाइक शेयरिंग का ऑप्शन भी दिया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले व्हीकल्स में टाइम ट्रांसपोंडर लगाया जाएगा ताकि ट्रैक टाइम रिकॉर्ड हो सके। इस इवेंट में भाग लेने वाली टीम और ड्राइवर कुछ फीस देकर अपने वाहनों में मैकेनिकल सुधार करवा सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LbDdgd

No comments:
Post a Comment