We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Wednesday, August 15, 2018

रणबीर के सवाल पर बोली आलिया-जब तक आप मेरे बाथरूम में नहीं घुस रहे तब तक..

अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं देतीं और यह तब तक सहती रहती हैं, जब तक कोई उनकी निजता में दखल न दे। आलिया का निजी जीवन रणबीर कपूर से संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है। आलिया ने सोमवार को एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत की।

रणबीर से शादी के सवाल पर दिया यह जवाब:
जब आलिया से यह पूछा गया कि क्या वह अगले साल रणबीर से शादी करने वाली हैं? तो इस पर आलिया ने कहा, 'मैं अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं देती। अफवाहें कुछ बोलने या जवाब देने के लिए नहीं होतीं।' आलिया ने आगे कहा, 'जब तक आप मेरे बाथरूम में नहीं घुस रहे हैं, तब तक ठीक है (जब तक आप मेरी निजता में दखल नहीं देते तब तक ठीक है।)। अगर लोग मेरे बारे में बातें नहीं कर रहे हैं तो उतनी लोकप्रिय नहीं हूं। इसलिए अगर लोग बाते कर रहे हैं तो मैं लोकप्रिय हूं। सच कहूं तो मैं पेशेवर और निजी स्तर बहुत ही खुश हूं।'

 

रणबीर के सवाल पर बोली आलिया-जब तक आप मेरे बाथरूम में नहीं घुस रहे तब तक..

कैमरे के सामने होते हैं तो डेटिंग मायने नहीं रखती:
यह पूछे जाने पर कि एक ऐसे व्यक्ति से जिससे वह डेट कर रही हैं। उसके साथ सह कलाकार के रूप में काम करने से क्या काम पर असर या प्रदर्शन पर कोई फर्क पड़ता है। आलिया ने कहा, 'मेरा मानना है कि जब आप एक अभिनेता हैं, तो आप का काम अभिनय करना है, इसलिए जब आप कैमरे के सामने होते हैं तो यह मायने नहीं रखता कि आप किसके साथ डेट कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं।' बता दें कि आलिया अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'में काम कर रही हैं।

आलिया की आने वाली अन्य फिल्मों में जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय', अभिषेक वर्मन की 'कलंक' व करण जौहर की 'तख्त' शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OzOjxD

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot