We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Wednesday, August 15, 2018

मैं कुछ साबित करने के लिए देशभक्ति फिल्में नहीं करता: अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ऐसे अभिनेता हैं जो कि सभी तरह की फिल्में करते हैं, चाहे वो कॉमेडी फिल्म हो, एक्शन मूवी हो या देशभक्ति पर आधारित फिल्में हों। पिछले कुछ समय से वे देशप्रेम और सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्में ज्यादा कर रहे हैं। ऐसे में कई बार उनके लिए लोग कहते हैं कि अक्षय तो सिर्फ एक्शन और देशभक्ति फिल्मेें ही करते हैं। हाल में अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे किसी टैग में बंधना नहीं चाहते।

किसी टैग में नहीं बंधना चाहता:
अक्षय ने पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा,मैं कभी किसी टैग में नहीं बंधना चाहता। मुझे पसंद नहीं जब कोई कहता है कि यह तो सिर्फ एक्शन फिल्में करता है या ये सिर्फ देशभक्ति की फिल्में ही करते है। मैंने हमेशा हर तरह की फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की है।'

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर फैंस के लिए सलमान खान का खास संदेश और वार्निंग..

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी ने ऐसे मनाया था आखिरी बर्थडे, वीडियो हो रहा वायरल,जाह्नवी ने ऐसे किया विश

 

मैं कुछ साबित करने के लिए देशभक्ति फिल्में नहीं करता: अक्षय कुमार

ऐसा लगता है लोग मुझे साइड कर रहे हैं:
अक्षय ने कहा कि वे सभी तरह की फिल्में करते हैं। उन्होंने एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा, 'मैं 'गोल्ड' कर रहा हूं 'हाउसफुल 4' और 'केसरी' भी कर रहा हूं। 2001 में मेरी एक फिल्म ने 265 करोड़ कमाए थे, अगर वह फिल्म आज आती तो 4000 करोड़ कमाती।' अक्षय ने कहा, जब लोग मुझे टैग में बांधने लगते हैं तो घुटन होने लगती है। ऐसा लगता है कि लोग साइड कर रहे हैं और फिर वहां से भागने की कोशिश करता हूं।'

 

मैं कुछ साबित करने के लिए देशभक्ति फिल्में नहीं करता: अक्षय कुमार

कुछ साबित करने के लिए देशभक्ति फिल्में नहीं करता:
देशभक्ति फिल्में करने की बात पर अक्षय ने कहा कि वे कोई प्वॉइंट प्रूव करने के लिए देशभक्ति फिल्में नहीं करते हैं। उन्होंने कहा,'मैं ऐसी फिल्में इसलिए करता हूं क्योंकी इनकी कहानी बहुत खूबसूरत होती है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mc1Mz7

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot