We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Monday, August 20, 2018

जब एक शख्स ने रेखा तो तीन बार गलत जगहों पर छुआ, जानिए उस घटना के बारे में

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को खुद को स्थापित करने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। जब वे एक मुकाम पर पहुंच जाती हैं, तो उनका अकेले चलना तक मुश्किल हो जाता है। फैंस उनको देखते ही घेर लेते हैं। कई बार भीड़ का फायदा उठाकर कुछ मनचले उनके साथ गलत हरकत भी कर देते हैं। कुछ अभिनेत्रियों ने अपने साथ घटी ऐसी घटनाओं के खुलासे करके लोगों के होश उड़ाए हैं। कई बार जब वे प्रमोशन या इवेंट के सिलसिले में कहीं जाती हैं तो उनके साथ कुछ मनचले भीड़ में ऐसी हरकत कर देते हैं कि खुद अभिनेत्रियां चौंक जाती हैं।

रेखा के साथ भी हुई ऐसी हरकत:
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पिछले कुछ समय से वे फिल्मों में सक्रिय नहीं है लेकिन उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक समय था जब रेखा ने अपने समय में हॉट सीन देकर लोगों के पसीने छुड़ाए हैं। रेखा के साथ भी एक बार किसी मनचले ने गलत हरकत कर दी थी। एक बार भीड़ का फायदा उठाकर एक शख्स ने रेखा के 3 बार गलत जगह पर हाथ लगाया था।

 

जब एक शख्स ने रेखा तो तीन बार गलत जगहों पर छुआ, जानिए उस घटना के बारे में

भीड़ में एक शख्स ने गलत जगह छुआ था रेखा को:
यह घटना वर्ष 1975 की है। इस घटना के बारे में एक मैगजीन के अंक में भी बताया गया था। मायापुरी मैगजीन के एक अंक में बताया गया था कि एक बार रेखा और उनकी बहन फिल्म देखकर वापस घर की तरफ आ रहे थे। भीड़ में रेखा अपनी बहन से अलग हो गई थीं। तभी भीड़ में से किसी ने रेखा को तीन बार गलत जगह पर छुआ। इस पर रेखा ने पीछे मुड़कर एस व्यक्ति को एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह व्यक्ति वहां से फरार हो गया। रेखा के साथ जब यह घटना घटी थी तो वह इस दौरान महज 10 साल की थी।

 

जब एक शख्स ने रेखा तो तीन बार गलत जगहों पर छुआ, जानिए उस घटना के बारे में

अफेयर्स के चलते सुर्खियों में रहीं रेखा:
रेखा अपने अफेयर्स के चलते लोगों के निशाने पर रहती थी। अपने से कम उम्र के एक्टर्स के साथ अफेयर के चलते वह काफी सुर्खियों में रही थीं। बता दें कि रेखा का नाम अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा। इसके अलावा वह जितेन्द्र, विनोद मेहरा और अमिताभ बच्चन के साथ अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियाँ बटोर चुकी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MCDVrJ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot