नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Honor अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त ऑफर ले कर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी 24,445 रुपये वाले Honor 8 Pro स्मार्टफोन को सिर्फ 1 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। ग्राहक इस फोन को 'Honor 8 Pro Super Sale’ के तहत महज 1 रुपये में खरीद सकते हैं। यह सेल 21 अगस्त यानी आज सुबह 11:30 से शुरू होगा और स्टॉक रहने तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: Nokia 6.1 Plus आज भारत में होगा लॉन्च, यहां जानिए कीमत व फीचर
1 रुपये में ऐसे खरीदें Honor 8 Pro
इसके लिए आपको सबसे पहले ऑनर इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपकोइसमें अपना पूरा एड्रेस लिखना होगा। ध्यान रहे, सेल शुरू होते ही जितनी जल्दी हो सके आपको दिए गए ‘Buy’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। बस एक बार आपके शॉपिंग कार्ड में यह स्मार्टफोन जुड़ जाए तो इसे खरीदने के लिए आपको महज 1 रुपये का भुगतान करना होगा। आपके पेमेंट करने के बाद यह स्मार्टफोन आपके द्वारा दिए गए एड्रेस पर भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Tata Sky ने इंटरनेट सर्विस किया लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे ये बड़े फायदे
Honor 8 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
ऑनर के इस दमदार स्मार्टफोन में 5.7 इंच का QHD डिस्प्ले लगा है, जिसका रेज्यूलेशन (1440×2560 पिक्सल) है। यह ऐंड्रॉयड नौगट पर काम करता है। इस फोन के डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें, कि फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है यानी अगर आप मेमरी कार्ड लगाते हैं तो इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन के एक ही सिम स्लॉट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MoA5TH

No comments:
Post a Comment