We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Wednesday, August 15, 2018

Independance Day: देशभक्ति के जज्बे को जगाएंगी आने वाली ये फिल्में

सिनेमा समाज का आईना होता है। इसने हमेशा समाज के सभी रंगों को पर्दे पर बखूबी फिल्माया है। सोशल मैसेज के साथ-साथ दर्शकों को काफी एंटरटेन भी किया है। भारतीय सिनेमा का इतिहास करीब 100 साल पुराना है। इस दौरान कई ऐसी देशभक्ति की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिन्हें देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं और अपना दर्द भूलकर देश के दर्द में शामिल हो जाते हैं। देश की आजादी की दास्तां को बॉलीवुड ने हमेशा से अलग अलग रूपों में पर्दे पर पेश किया है। आए दिन बॉलीवुड में कोई न कोई देश भक्ति फिल्में रिलीज होती रहती हैं। 'एलओसी कारगिल', 'लक्ष्य', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी फिल्मों में देश पर मर मिटने वाले शहीदों की गाथा देखी गई। तो वहीं 'स्वदेश', 'क्रांतिवीर' 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्मों ने हिंदुस्तानियों के अंदर देशप्रेम के लगाव को दिखाकर यह साबित कर दिया है कि आम इंसान भी अपने देश के लिए कुछ भी कर सकता है।
इस बार हम 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं और इस स्वत्रंता दिवस के मौके पर एक नजर डालते हैं बॉलीवुड की आनी वाली देशप्रेम से ओत-प्रेत फिल्मों के बारे में-

पलटन
जेपी दत्ता की यह फिल्म 1967 में सिक्किम सीमाओं पर हुए भारत-चीन की जंग पर आधारित है। 'पलटन' भारतीय आर्मी की अनकही कहानी को दर्शाएगी,जब उन्होंने इस तीव्र युद्ध में उन्हें शिकस्त दी थी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल,सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे जैसे स्टार्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में इन्होंने उन जाबाज जवानों की भूमिकाएं निभाई हैं, जो अपने भाईचारे के दम पर उस युद्ध में अंत तक डटे रहे।

Independance Day

'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी'
फिल्म की कहानी झांसी की रानी लक्ष्मी बाई पर बेस्ड है। मूवी की कहानी वर्ष 1858 में 18 जून को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में अंग्रेजों की सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई वीरगति पर आधारित है। 'मर्णिकर्णिका' फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार के लिए कंगना ने कई बेहतरीन स्टंट सीन्स निभाए हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। और यह इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

 

Independance Day

सत्यमेव जयते
ये कहानी दो पुलिस वालों की है जिसमें से एक अपने तरीके से करप्शन को मिटाने निकला है। जॉन अब्राहम उस रोल में हैं जो बता रहे हैं कि सत्य के लिए लड़ कर कैसे झूठ पर जीत हासिल की जाती है। मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन और निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन में बन रही सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई के अलावा आयशा शर्मा का भी किरदार है।

 

Independance Day

गोल्ड
फिल्म गोल्ड की कहानी साल 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल जीतने पर है। बता दें, भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। इस फिल्म में अक्षय तपन दास की भूमिका में नजर आएंगे वही उनकी पत्नी की भूमिका मे मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय नजर आएंगी। डायरेक्‍टर रीमा कागती की इस फ‍िल्‍म में अमित साध, कुणाल कपूर, व‍िनीत स‍िंह और सनी कौशल जैसे ऐक्‍टर्स भी नजर आएंगे।

 

independence day

केसरी

'केसरी' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। मूवी की कहानी 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी सी टुकड़ी और अफगान सेना के बीच हुए बैटल ऑफ़ सारागढ़ी (सारागढ़ी का युद्ध ) पर ये फिल्म आधारित है। इस युद्ध में ब्रिटिश भारतीय सेना के सिर्फ 21 सिख जाबांजों 10 हजार की अफगान सेना का सामना किया था। फिल्म में अक्षय कुमार ईश्वर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। गौरतलब है कि ईश्वर सिंह सिखों की ओर से लड़े थे। फिल्म को रिलीज डेट की आधिकारिक डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

 

Independance Day

भारत
सलमान खान स्टारर भारत एक इंडियन, एक्शन, फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। मूवी में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी मुख्य किरदार मे हैं। यह 2014 में रिलीज हुई साउथ कोरियन फिल्म 'ऑड टू माई फादर' की रीमेके है। भारत अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी आजादी से लेकर २१वीं शताब्दी तक के देश के सफरनामें पर आधारित है। इस मूवी में सलमान 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े आदमी तक का किरदार अदा करेंगे।

Independance Day

पानीपत
पानीपत आगामी 2019 भारतीय हिंदी-भाषा ऐतिहासिक काल नाटक फिल्म है जिसे आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित किया जाएगा। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। यह लड़ाई मराठा साम्राज्य और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। फिल्म 'पानीपत' में संजय दत्त, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, कबीर बेदी और गौरव सरोड शामिल हैं। फिल्म में संजय दत्त एक अफगान किंग की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 

 

 

independence day

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vI4xOb

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot