We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Tuesday, August 21, 2018

आज रात बंद हो जाएगा Whatsapp, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली: मैजेजिंग ऐप WhatsApp पर इन दिनों एक मैसेज बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में यह कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप रात को 11:30 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो अब आप परेशान न हों। क्योंकि, यह मैसेज पूरी तरह से एक अफवाह है, जिसमें कोई सच्ची नहीं है। आइए जानते हैं इस मैसेज की पूरी सच्चाई।

यह भी पढ़ें: Vivo Y83 Pro स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इस वायरल मैसेज में यह बताया गया है कि हर दिन रात के 11:30 से सुबह 6:00 बजे तक के लिए वॉट्सऐप बंद रहेगा और यह फैसला केंद्र सरकार ने लिया है। इलके अलावा मैसेज में यह भी कहा गया है कि यदि आप इसे आगे फॉरवर्ड नहीं करेंगे तो आपका अकाउंट 48 घंटे के अंदर डिलीट कर दिया जाएगा। ऐसा हुआ तो 499 रुपये के भुगतान के बाद ही वॉट्सेएप दोबारा एक्टिवेट हो सकेगा। साथ ही इसे सभी ग्रुप और कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को भेजने के लिए कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Jio GigaFiber का ऑफर, पूरे 3 महीने के लिए फ्री मिलेगी ये सर्विस

आपको बता दें, व्हाट्सएप पर इस तरह का मैसेज इससे पहले भी वायरल हुआ था, जिसमें मैसेेज को केंद्र सरकार के फैसले की जगह कंपनी के सीईओ आरोही देशमुख का निर्णय बताया गया था। जब की उस समय कंपनी के सीईओ जॉन कुम थे। वहीं, साल 2016 में वायरल हुऐ इस मैसेज को लेकर कंपनी को इस मैसेज के लिए सफाई भी देनी पड़ी थी। इस फेक मैसेज को लेकर कुछ सीनियर एडवोकेट का कहा है कि सरकार की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। वहीं, व्हाट्सएप पर सरकार की निगरानी को लेकर अभी कोई भी विचार नहीं किया गया है। ऐसे में अगर आपके पास भी ऐसा फेक मैसेज आता है तो परेशान न हो और उस मैसेज को डिलीट कर दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4CBL4

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot