We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Tuesday, September 4, 2018

18 साल की उम्र में ही खो दिया था विवेक ने अपना पहला प्यार

बॉलीवुड एक्टर विवेक ऑबेरॉय आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 3 सितंबर, 1976 को हैदराबाद में हुआ था। राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' के साथ उन्होंने अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में विवेक के अलावा अजय देवगन नजर आए थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इसके बाद उन्होंने 'साथिया', 'ओमकारा' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।

अगर विवेक के लव अफेयर्स की बात करें तो उन्होंने 18 साल की उम्र में ही अपना पहला प्यार खो दिया था। इसके अलावा उनका की स्टार्स के साथ अफेयर्स रह चुका है। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में, जो कभी विवेक के जीवन का हिस्सा रह चुकी हैं।

Vivek And gurpreet Gill

18 साल की उम्र में खोया था पहला प्यार

ऐसा माना जाता है कि विवेक ऑबेरॉय ने अपने बचपन का प्यार 18 साल की उम्र में ही खो दिया था। उनके बचपन के प्यार की मौत 13 साल का उम्र में कैंसर के कारण हुई थी।

गुरप्रीत गिल

खबरों के मुताबिक शादी से पहले विवेक गुरप्रीत गिल के साथ रिलेशन में रह चुके थे। ये दोनों साल 2000 में रिलेशन में आए थे लेकिन इनका ये रिलेशन कुछ ही समय तक रहा। हालांकि इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तो लोगों को चौंका ही दिया था। विवेक का मानना था गुरप्रीत मुंबई के ताज होटल के अटैक में शामिल थीं।

Vivek And Aishwarya

ऐश्वर्या राय बच्चन

साल 2008 में ऐश्वर्या राय और विवेक के रिलेशन की खबरें सामने आई थीं। इससे पहले ऐश्वर्या का अफेयर सलमान के साथ था हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे इसके बाद विवेक और ऐश्वर्या के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें सामने आई थी।

Vivek And priyanka Alva

प्रियंका अल्वा

विवेक ऑबेरॉय की तीसरी और आखिरी गर्लफ्रैंड प्रियंका अल्वा, जो कि अब उनकी जीवन साथी हैं। विवेक, प्रियंका के साथ साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि वह कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं और अब उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा-विवान ऑबेरॉय और बेटी अमाया निर्वाण ऑबेरॉय।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pypfb4

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot