We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Tuesday, September 4, 2018

बॉलीवुड की ये 5 फिल्में दर्शाती हैं हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी का महत्व

हमारे देश में अंग्रेजी भाषा का महत्तव बढ़ता जा रहा है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है लेकिन आज लोग हिंदी बोलने में शर्म महसूस करते हैं। अंग्रेजी भाषा बोलने को लोग प्रतिष्ठा का प्रतीक मानने लगे हैं। हिंदी सिनेमा में भी अब अंग्रेजी को ज्यादा महत्तव दिया जाने लगा है। ऐसे में कुछ बॉलीवुड फिल्में ऐसी भी हैं, जो हिंदी का महत्तव बताती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।

हिंदी मीडियम
इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ उन फिल्मों में शामिल है जो सुपरहिट हुई। यह फिल्म 19 मई 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हिंदी मीडियम को लेकर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया गया।

 

बॉलीवुड की ये 5 फिल्में दर्शाती हैं हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी का महत्व

इंग्लिश विंग्लिश
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी सुपरहिट रही। फिल्म में दिखाया गया था कि अंग्रेजी ना बोल पाने की वजह से श्रीदेवी को ताने सुनने पड़ते हैं। ऐसे में वह न्यूयॉर्क में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स ज्वाइन कर लेती है। अंग्रेजी सीखने के बाद श्रीदेवी को पता चलता है कि भारत में अंग्रेजी भाषा को वैसे ही पहाड़ बना रखा है।

 

बॉलीवुड की ये 5 फिल्में दर्शाती हैं हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी का महत्व

चुपके चुपके
धमेन्द्र और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'चुपके चुपके' में धर्मेन्द्र की शानदार हिंदी ने सभी का मन मोह लिया था। पूरी फिल्म में धर्मेन्द्र शुद्ध हिंदी भाषा बोलते नजर आते हैं।

 

बॉलीवुड की ये 5 फिल्में दर्शाती हैं हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी का महत्व

नमस्ते लंदन
फिल्म 'नमस्ते लंदन' में अक्षय कुमार एक सीन में लंदन में भारत का और हिंदी भाषा के महत्व को समझाते नजर आते हैं। फिल्म से अक्षय कुमार का वो सीन काफी प्रसिद्ध हुआ।



बॉलीवुड की ये 5 फिल्में दर्शाती हैं हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी का महत्व

गोलमाल
1979 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल' में अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की शानदार कॉमेडी दिखाई गई। फिल्म में उत्पल दत्त ने ठान रखी है कि वे अपने दफ्तर में उसी व्यक्ति को नौकरी देंगे जो हिंदी भाषा की अच्छी जानकारी रखता हो। नौकरी पाने के चक्कर में अमोल पालेकर को डबल रोल की भूमिका निभानी पड़ती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MGTkrI

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot