
बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का आज जन्मदिन है। आज वह 43 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता की प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा चर्चा में उनकी लव लाइफ रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस के 16 साल छोटे मॉडल को डेट करने और शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। बात दें कि सुष्मिता इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने रोहमन के लिए अपने प्यार का इजहार भी सोशल मीडिया पर किया था। सुष्मिता के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं की रोहमन से पहले उन्होंने किन लोगों को डेट किया था...

सुष्मिता का नाम निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म 'दस्तक' की शूटिंग के दौरान आई थी। यहीं से उनके अफेयर की खबरें चर्चा में आई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। खबरें यहां तक हैं की सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद विक्रम ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।

विक्रम के बाद एक्ट्रेस का नाम रणदीप हुड्डा के साथ जुड़ा। दोनों का अफेयर करीब तीन साल तक चला। इन दोनों की मुलाकात फिल्म 'कर्मा और होली' के सेट पर हुई थी। जब रणदीप का सुष्मिता से अफेयर शुरू हुआ था उस वक्त रणदीप बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे।

सुष्मिता सेन का नाम काफी समय तक ऋतिक भसीन के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई पार्टी और इवेंट में साथ देखा गया। चार साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

ऋतिक के बाद सुष्मिता का अफेयर सेलेब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह के साथ रहा। सुष्मिता ही नहीं बंटी का नाम कई दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ा था। हाल फिलहाल बंटी का नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ जुड़ रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DLtONb
No comments:
Post a Comment