इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 12 के खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को जयपुर में हुई। इस नीलामी में एक खिलाड़ी की किस्मत रातों रात बदल गई। बता दें कि इस बार 351 खिलाड़ियों को बोली के लिए चुना गया था। बता दें कि आईपीएल टीमों से बॉलीवुड स्टार्स भी जुड़े हुए हैं। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हैं। इस बार नीलामी में पटियाला के रहने वाले प्रभसिमरन सिंह की किस्मत बदल गई।
इतने करोड़ लगी प्रभसिमरन सिंह की बोली:
प्रभसिमरन सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 4 करोड़ 80 लाख की ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। उनका बेस प्राइस 20 लाख था। सिंह को डैशिंग बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को वह अपना आइडियल मानते हैं।
जबरदस्त बल्लेबाजी और तूफानी विकेटकीपिंग:
बता दें कि प्रभसिमरन सिंह ने अब तक सिर्फ 4 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इन मैचों में इन्होने सिर्फ 18 रन ही बनाये हैं। हालांकि सिंह को उनकी जबरदस्त बल्लेबाजी और तूफानी विकेटकीपिंग के लिए जाना जाता है। इससे पहले प्रभसिमरन ने पंजाब अंडर-23 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में 301 गेंदों में 298 रन बनाये हैं, जिसमे उन्होंने 13 छक्के और 29 चौके लगाए थे।
'किंग्स इलेवन पंजाब' और प्रीति जिंटा:
अभिनेत्री प्रीति जिंटा आईपीएल टीम 'किंग्स इलेवन पंजाब' फ्रैंचाइजी की मालकिन हैं। उनकी पार्टनरशिप में नेस वाडिया, मोहित बरमन और करन पॉल भी शामिल है। प्रीति अक्सर मैच के दौरान अपनी टीम का उत्साह बढ़ाती हुई दिखाई देती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BwA6fU

No comments:
Post a Comment