We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Sunday, April 21, 2019

28 साल में इतनी बदल गई सलमान खान की ये 'सनम बेवफा' एक्ट्रेस, फिल्में बुरी तरह पिटने के बाद छोड़ा देश

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार Salman Khan ने इस सिनेमाजगत की कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इन्हीं में से कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिनका कॅरियर सलमान के साथ शुरू हुआ लेकिन वह ज्यादा दिन इंडस्ट्री में नहीं टिक पाई। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस Chandni।

 

sanam-bewafa-actress-chandni-lifestory-intresting-facts

चांदनी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'सनम बेवफा' से डेब्यू किया था। चांदनी की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। हालांकि उनका आगे का कॅरियर कुछ खास ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। फिल्मों में काम मिलता न मिलने के कारण कुछ साल बाद ही चांदनी ने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया।

 

sanam-bewafa-actress-chandni-lifestory

लेकिन क्या आप जानते हैं चांदनी बॅालीवुड की बहुत बड़ी फैन हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम करीना और करिश्मा रखा है।

 

sanam-bewafa-actress-chandni-intresting-facts

चांदनी के पति का नाम सतीश शर्मा है और अब अमेरिका के ओरनाल्डो में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से दूर अब वो डांस टीचर बन गई हैं। चांदनी ओरनाल्डो में ही इंडियन क्लासिकल डांस सिखाती हैं।

चांदनी ने अपने कॅरियर में केवल 10 फिल्में ही की हैं। उन्होंने 'हिना', 'जान से प्यारा', '1942 ए लव स्टोरी', 'मिस्टर आजाद' जैसी फिल्मों में काम किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DpdhwC

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot