We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Saturday, April 20, 2019

'कलंक' में तारीफ मिलने से फूली नहीं समा रही सोनाक्षी सिन्हा, कह डाली ऐसी बात

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) का कहना है कि फिल्म ‘कलंक’ ( kalank ) में सत्या के किरदार को निभाना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा। अभिषेक वर्मन ( Abhishek Varman ) की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कलंक’ में सत्या की भूमिका निभाने को लेकर सोनाक्षी की काफी सराहना हुई है। इसके साथ ही आदित्य रॉय कपूर ( Aditya Roy Kapoor ) के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई है।

 

sonakshi-sinha-is-very-happy-for-kalank

सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, 'प्रतिक्रिया शानदार रही, सभी ने सत्या के मेरे किरदार को पसंद किया, जिससे मैं काफी खुश हूं।' उन्होंने कहा, 'एक ऐसे किरदार को निभाना जो मर रहा हो और बहुत दर्द में हो, आसान नहीं था। अभिषेक ने मेरे अंदर से इन भावनाओं को बाहर लाने में काफी मदद की। मैंने अब तक जितने भी ऐसे किरदार निभाए हैं जो शानदार रहे, सत्या उनमें से एक है।'

 

sonakshi-sinha-is-very-happy-for-kalank

‘कलंक’ के बाद उनकी और भी कई फिल्में कतार में हैं। फिल्म ‘मिशन मंगल’ में वह एक खगोल वैज्ञानिक, मृगदीप लांबा की फिल्म में एक छोटे शहर की लड़की, ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में एक समाजसेवी और ‘दबंग 3’ में फिर से रज्जो की भूमिका में नजर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UIWa3D

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot