देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद से ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों इस कपल के तलाक की अफवाहों भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थीं। अब निक ने प्रियंका और सोफी टर्नर के रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। बता दें कि सोफी टर्नर निक के भाई जो जोनस की मंगेतर है। ऐसे में वह रिश्ते में प्रियंका की जेठानी लगती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोफी टर्नर को मैसेज कर अमरीकन टीवी शो 'ग्रेम ऑफ थ्रोन्स सीजन 8' के लिए 'गुड लक' कहा था।
हाल में निक ने एक इंटरव्यू में कहा, 'यह शानदार अनुभुति है। मतलब, यह एक सपने की तरह है कि जिस तरह हम भाइयों में जुड़ाव है, वैसा ही जुड़ाव हम भाइयों की पत्नियों और मंगेतर के बीच भी है।' यानि सभी एक बॉन्ड को लेकर चल रहे हैं जिससे उनमे कभी दरार नहीं आएगी।'
साथ ही निक ने कहा, 'निक जोनस के ब्रदर्स बैंड में इन महिलाओं ने काफी समर्थन और प्यार दिया है। इन असाधारण महिलाओं ने सबकुछ बहुत अच्छे से संभाला और ग्रुप सहित व्यक्तिगत तौर पर भी वे बेस्ट सपोर्ट सिस्टम के तौर पर साथ रहीं।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DqjI2v

No comments:
Post a Comment