We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Monday, May 27, 2019

कियारा की फिल्म 'इंदू की जवानी' टाइटल से भड़की कंगना की बहन रंगोली, कहा- महिला को खिलौना समझ रखा है क्या...

बॅालीवुड एक्ट्रेस Kiara Advani ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। वह जल्द ही नई फिल्म 'Indoo Ki Jawani' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर कियारा काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से बंगाली राइटर-फिल्ममेकर अबीर सेनगुप्ता अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। ये एक कॉमेडी फिल्म है और इसमें कियारा गाजियाबाद की इंदू गुप्ता के रोल में नजर आएंगी।

kangana-ranaut-sister-rangoli-dig-on-kiara-advani-film-indoo-ki-jawani

खैर, इन खबरों के बीच हाल में कंगना की बहन रंगोली ने टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है। जी हां, कियारा की फिल्म का ये टाइटल रंगोली को पसंद नहीं आया। जिसके बाद रंगोली ने एक बाद एक कई ट्वीट कर कियारा की फिल्म पर निशाना साधा।

 

kiara-advani-film-indoo-ki-jawani

रंगोली ने ट्वीट करके लिखा, 'एक तरफ हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं दूसरी तरफ इंदु की जवानी जैसे नाम से हम उसे एक खिलौने की तरह पेश करते हैं।

kangana-ranaut-sister-rangoli

रंगोली ने आगे कहा, 'अगर सेंसर बोर्ड इसे मान्य करता है तो ये हम सब के चेहरे पर एक तमाचे जैसा है।' इसके बाद रंगोली ने एक बाद एक कई ट्वीटस किए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ED4FTJ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot