We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Monday, August 20, 2018

'पद्मावत' के बाद इन 5 फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह, बॉक्स ऑफिस पर बवाल तय!

रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन टॉप एक्टर्स में एक हैं जिन्होंने कुछ समय में ही फिल्म जगत में अपनी धाक जमा ली है। कुछ ही समय में वह निर्देशकों के पंसदीदा एक्टर बन गए हैं। एक के बाद एक उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्में मिलती ही जा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई पद्मावत सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रणवीर एक के बाद एक फिल्में साइन करते जा रहे हैं। चलिए आज आपकों बताते हैं रणवीर की ऐसी ही कुछ आने वाली फिल्मों के बारे में-

 

ranveer singh

'सिंबा'- करण जौहर और रोहित शेट्टी ने 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'टेम्पर' के हिंदी रीमेक के लिए हाथ मिला लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं। इस हिंदी रीमेक का नाम सिंबा रखा गया है। मूवी में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही चर्चा है कि सोनू सूद फिल्म में निगेटिव किरदार अदा करेंगे।

जब 10 सेकेंड में मलाइका ने कर दिया था ये कारनामा, हो गई थी सबकी बोलती बंद

 

ranveer singh

'गुली बॉय'- काफी समय से इस फिल्म में रणवीर सिंह के रोल को लेकर संशय चल रहा था। हाल ही में उन्होंने आधिकारिक रुप से इस मूवी में काम करने की कन्फर्मेशन दी है। जल्द ही वह इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।बता दें, फिल्म में उनका किरदार देसी रॉकस्टार का है।

सलमान की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने थामा रणदीप का हाथ!

 

ranveer singh

'83'- 1983 विश्वकप पर आधारित इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में घोषणा हुई है। मूवी के निर्देशक कबीर खान हैं। '83' में पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव के योगदान को मुख्य रुप से फिल्माया जाएगा। जिसका रोल रणवीर सिंह अदा करेंगे।

देर रात मलाइका के घर से निकलता पकड़ा गया था यह अभिनेता! जानिए उनके अफेयर्स के बारे में

 

ranveer singh

'तख्त'- करण जौहर निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त में तख्त 2020 में रिलीज होगी। इस मूवी में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्रवी कपूर मुख्य रोल में हैं। साथ ही इसमें अनिल कपूर भी दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे।

 

ranveer singh

'धूम 4'- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'धूम' की पूरी स्टारकॉस्ट में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब रणवीर सिंह इंस्पेक्टर जय दीक्षित के रोल में नजर आएंगे। गौरतलब है कि पहले यह रोल अभिषेक बच्चन निभा रहे थें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BskMo0

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot