We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Monday, August 20, 2018

बड़ी खबर: कपिल शर्मा करेंगे धमाकेदार वापसी, नए अंदाज में करेंगे इस दिन कमबैक

लंबे समय से टीवी की दुनिया से नदारद कपिल शर्मा जल्द ही वापसी करने वाले हैं। हाल ही में उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। लंबे समय से उनके चाहने वाले उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म होता दिख रहा है। हालांकि कपिल इस बार नए अवतार में नजर आएंगे।

 

kapil sharma

फिल्म का किया निर्माण
बता दें, कपिल ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'किस किसको प्यार करू' से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत की। वह अब निर्माता भी बन गए हैं। कपिल शर्मा ने सुमित सिंह के साथ मिलकर पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मंजीत सिंह' का निर्माण किया है। यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक विक्रम ग्रोवर हैं।

 

kapil sharma

कभी दिखते थे फिट
कभी स्लिम-ट्रिम दिखने वाले इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन कहलाने वाले कपिल शर्मा की अब कुछ ऐसी हालात हो गई है कि उन्हें कोई पहचान तक नहीं पा रहा है।हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वह पहले के मुताबिक हद से ज्यादा ही मोटे हो गए हैं। देखने में यह मालूम पड़ रहा है कि कपिल की यह तस्वीर सीसीटीवी फुटेज की है।

 

kapil sharma

कपिल के लाइफ पर बनेगी बायोपिक
चर्चा है कि हिंदी फिल्म तेरी भाभी है पगले के डायरेक्टर विनोद तिवारी टीवी के इस सुपरस्टार के ऊपर फिल्म बनाने जा रहे हैं। निर्देशक विनोद तिवारी की इच्‍छा है कि वे कपिल शर्मा की बायोपिक बनाएं और उसमें कपिल खुद अपना किरदार करें। विनोद तिवारी का कहना है कि, 'अगर कपिल अपनी बायोपिक में अपना कैरेक्‍टर खुद प्‍ले करेंगे, तो उनके साथ काम करना अच्‍छा लगेगा। लेकिन अगर वे इससे इंकार करते हैं, तो उन्‍हें लगता है कि कपिल की जगह कृष्‍णा अभिषेक फिट होंगे। दोनों ही कॉमेडी में माहिर हैं, इसलिए कृष्‍णा अभिषेक कपिल शर्मा के चरित्र से न्‍याय कर सकेंगे।'

kapil sharma

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ONxxLx

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot