We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Wednesday, August 15, 2018

सिर्फ यहां से खरीदने पर Samsung Galaxy Note 9 पर मिल रहा 24,000 रुपये का डिस्काउंट, 22 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते ही Samsung ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 9 को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैं और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है। अगर आप भी सैमसंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Paytm मॉल इस हैंडसेट के प्री-ऑडर पर जबरदस्त ऑफर पेश कर रहा है। आपको जानकारी हो Airtel ग्राहकों को इसे 7,900 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदने का मौका दे रहा है। वहीं, इस हैंडसेट को 22 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Independence Day Special: Airtel का कैशबैक ऑफर, यहां से सिर्फ 1 रुपये में खरीदें सामान

Samsung Galaxy Note 9 ऑफर्स

पेटीएम इस स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। इसके लिए आपको पेटीएम वॉलेट की मदद लेनी होगी। इसके अलावा Galaxy Note 9 बुक करने पर पेमेंट साइट Samsung Gear Sport SmatWatch पर 18,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है।

Samsung Galaxy Note 9 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Galaxy Note 9 में 6.4 इंच स्क्रीन दी गई है जो क्वॉड एचडी प्लस है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 18.5:9 का है। इसमें क्वॉल्कॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 दिया गया है।फोन को पावर फुल बनाने के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो लंबा बैकअप देगी। हैंडसेट को दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। दोनों वेरियंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये हैंडसेट ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

यह भी पढ़ें: Vodafone ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, 1 महीने तक Free में करें कॉलिंग

फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy Note 9 के बैक में 12-12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए f/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MI2cct

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot