नई दिल्ली: Xiaomi ने Mi8 का नया वेरिएंट पेश किया है। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में उतारा गया है। इससे पहले कंपनी ने 6 जीबी रैम में पेश किया था, जिसकी कीमत 3299 युवान (करीब 33,000 रुपए) रखी गयी है। नए वेरिएंट की कीमत 6 जीबी रैम वेरिएंट के बाराबर है।
यह भी पढ़ें- World Photography Day: फ्री में डाउनलोड करें ये 5 कैमरा App, फोटोग्राफी के लिए है बेस्ट
इस फोन में फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है। Xiaomi Mi8 में 6.21 इंच की सुपर ओमेलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशयो 18::9 है। फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर काम करता है।फोटोग्राफी के लिए रियर में 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे और 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3400mAh की बैटरी दी गई है।
बता दें कि 6 GB रैम वेरिएंट को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया हैं, जिनमें 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं। Xiaomi Mi 8 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,699 करीब (28,600 रुपये) है, जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,299 करीब (31,600 रुपये) है। वहीं 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,299 करीब (34,800 रुपये) है। इस हैंडसेट को चार कलर वेरिएंट व्हाइट, गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को Jio Phone 2 की पहली सेल, यहां से खरीदिएं फोन
गौरतलब है कि Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Poco F1 को भारत में 22 अगस्त को करने जा रहा है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलता है और फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है। Xiaomi Poco F1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट को दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जाएगा, जिसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 6 जीबी रैम दिया जाएगा। इसमें 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P93Y8s

No comments:
Post a Comment