We provide all news about vacancies,automobile,tech news, national and international news update, entertainment news, filmy gossips, Bollywood Hollywood etc.

Boxed Width - True/False

Breaking

Sunday, June 20, 2021

फैन ने काजोल से पूछा- 'अजय देवगन ना मिलते तो शाहरुख से शादी कर लेतीं? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जितना फिल्मी सुपरहिट होती हैं। उतनी ही जोड़ी भी हिट होती है। अक्सर देखा जाता है कि दर्शकों को कुछ-कुछ जोड़ी से प्यार हो जाता है। जैसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन-रेखा, ऋषि कपूर- नीतू कपूर, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी। इसी कई जोड़िया हैं जिन्हें बड़े पर्दे पर दर्शक साथ में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक खास जोड़ी है किंग खान यानी कि शाहरुख खान और हसमुख एक्ट्रेस काजोल की। फिल्म 'दिल वाले दुल्हानिया ले जाएंगे' हो, या फिर 'कुछ-कुछ होता है' हो, जब भी शाहरुख और काजोल साथ में आए हैं इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है।

वैसे असल जिंदगी में शाहरुख ने गौरी से शादी की और काजोल ने एक्टर अजय देवगन से। वहीं एक बार काजोल के एक फैन ने उनसे सवाल कर लिया था कि अगर अजय देवगन उनके पति ना होते तो क्यो वो शाहरुख से शादी कर लेतीं? जानिए एक्ट्रेस ने फैन के इस सवाल का क्या जवाब दिया।

शाहरुख खान संग शादी को लेकर काजोल से पूछा सवाल

दरअसल, हाल ही में काजोल ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने फैन ने उनसे पूछा था कि 'क्या वो शाहरुख से शादी लेतीं?' जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'क्या उस आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?' अब काजोल के इस जवाब के पास से सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई है। सभी फैंस काजोल के इस जवाब पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वैसे आपको बतातें चलें कि काजोल काफी मजाकिया किस्म की हैं।

वह अक्सर अपने दिलचस्प जवाबों से लोगों का हैरान और परेशान कर देती हैं। वैसे कई इंटरव्यूज़ में काजोल बता चुकी हैं कि शाहरुख खान उनके सबसे खास दोस्त हैं और शाहरुख ही वो शख्स हैं जो उनके गाल खींचने का अधिकार रखते हैं।

 

यह भी पढ़ें- DDLJ की सफलता का श्रेय कोई नहीं ले सकता : काजोल

शाहरुख और काजोल की जोड़ी है सुपरहिट

बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी राज और सिमरन के नाम से सालों बाद भी फेमस है। दोनों ने साथ में फिल्म दिल वाले दुल्हानिया की थी। जिसे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया। शाहरुख और काजोल की जोड़ी को साथ में देखना आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। जब सालों बाद काजोल और शाहरुख निर्देशक करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में नज़र आए थे।

तब भी इस जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आखिरी बार शाहरुख खान और काजोल को फिल्म दिलवाले में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस कृति सेनन और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे।

 

 

यह भी पढ़ें- Kajol की जब बेटी हुई, तब पता चला कि उनकी मां ने कितना त्याग किया, पढ़ें एक्ट्रेस की जुबानी

अजय देवगन संग काजोल ने रचाई चुपके से शादी

आपको बता दें एक्टर अजय देवगन संग काजोल ने बड़े ही गुपचुप ढंग से शादी की थी। अजय देवगन और काजोल ने पहले 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद साल 1999 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। बताया जाता है कि काजोल और अजय देवगन की शादी में केवल उनके परिवार के ही सदस्य मौजूद थे। दोनों की शादी को 22 साल हो गए हैं और आज भी कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। काजोल और अजय के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम न्यासा देवगन और बेटे का नाम युग देवगन हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gJ6vWB

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot